05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह का हुआ स्वागत

0
IMG-20250108-WA0157

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह का हुआ स्वागत

 

आइडियल इंडिया न्यूज़

विवेकानंद पांडेय

दीदारगंज – आजमगढ़

 

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला लालगंज के सभी मंडल अध्यक्षों की सूची मंगलवार को जारी हुई है जिसमें दीदारगंज मंडल अध्यक्ष के पद पर क्षेत्र के खेतापट्टी गांव निवासी मनीष सिंह बंटी को नियुक्त किया गया। सूची जारी होने के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। बुधवार सुबह नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने गांव स्थित शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं शिव मंदिर पर दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक पहुंच गए, और नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह का स्वागत करते हुए मिष्ठान खिलाकर मिष्ठान वितरित किया। स्वागत से अभिभूत होकर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बंटी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ है। हम सभी को पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए एक-एक कार्यकर्ता को कार्य करना है तथा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है, सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजना घर-घर पहुंचे, इसके लिए मंडल के सभी कार्यकर्ता को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा । इस मौके पर अश्वनी सिंह, दिव्यांशु सिंह, रोहित सिंह, राजबहादुर सिंह, तनु सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रमेश पांडे स्वतंत्र गुड्डू, सुरजीत सिंह, भीम सिंह आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed