भभुआ शहर के वार्ड 15 में मकान का छत का सीलिंग गिरने से एक महिला घायल प्राथमिक उपाचार के बाद रेफर
भभुआ शहर के वार्ड 15 में मकान का छत का सीलिंग गिरने से एक महिला घायल प्राथमिक उपाचार के बाद रेफर।
रवि जडेजा,संवाददाता भभुआ।
सोमवार को भभुआ शहर के वार्ड नंबर 15 में एक मकान के छत का सीलिंग गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक घायल महिला भभुआ वार्ड 15 निवासी अजीत कुमार की 40 वर्षीय पत्नी बीना देवी बताई जाती है। जहां अपने घर में बैठी हुई थी तभी जरजर मकान के छत का सीलिंग महिला के ऊपर गिर गया। जो गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घर के परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।