05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

आजमगढ़: भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने किया जनसंपर्क

0

आजमगढ़: भाजपा प्रत्याशी निरहुआ के समर्थन में भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने किया जनसंपर्क
__

आइडियल इंडिया न्यूज़
वीरेंद्र कुमार पांडे आजमगढ़

आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिले में सभी पार्टियों ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। वहीं भाजपा प्रत्याशी व फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के चुनाव प्रचार के लिए भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा भी लग रहा है।
इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म स्टार आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के पक्ष में आजमगढ़ शहर के मिशन अस्पताल रोड से नरौली तक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उनको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आम जनता तो क्या भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए रोड मचा दिए। महिला भाजपाई भी कहीं से पीछे नहीं थी और वह भी सेल्फी लेने में धक्का-मुक्की करती रही। वही आम्रपाली दुबे भी अपने स्टारडम का आनंद लेते हुए लोगों से कमल के फूल पर बटन दबाने की अपील करती रही। वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यहां भीड़ उमड़ रही है जो प्यार मिल रहा है वही वोट में भी दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक और लोगों को आपने देखा अब निरहुआ को भी देखना चाहिए कि वह कैसा काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed