आंध्र प्रदेश की समुद्री तट पर सेल्फी ले रही महिला लापता
विशाखापत्तनम
आंध्र प्रदेश में समुद्री तट पर सेल्फी ले रही महिला लापता हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बंगाल की खाड़ी में तट रक्षकों ने मंगलवार को रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। दरअसल महिला राम कृष्ण बीच पर आखिरी बार देखी गई थी।
रेस्क्यू आपरेशन दो जहाजों और एक चेतक हेलीकाप्टर के जरिए किया गया। संदेह जताया गया है कि 21 वर्षीय विवाहित महिला विशाखापत्तनम की बीच पर डूब गई है। मामले की छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर रामाराव ने बताया कि श्रीनिवास नामक शख्स ने दावा किया है कि उनकी पत्नी समुद्री तट से गायब हो गईं जिसके तुरंत बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। साथ ही तटरक्षकों से सहायता मांगी गई।