प्रोन्नत हुए सहायक अभियंता श्री चंदन यादव का किया गया सारस्वत सम्मान
प्रोन्नत हुए सहायक अभियंता श्री चंदन यादव का किया गया सारस्वत सम्मान
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पान्डेय आजमगढ़
एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के तत्वावधान मे डेंटल कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ के परिसर में एक भव्य समारोह में जूनियर इंजीनियर से पूर प्रोन्नति करके सहायक अभियंता के पद पर हुई श्री चंदन यादव का सारस्वत सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता वितरण श्री अनिल नारायण सिंह एवं महान संत मुन्ना बाबा रहे। हरिहरपुर घराने की कलाकार मोहन मिश्रा एवं शीतला मिश्रा ने अपने भजन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एंटी करप्शन कोर आफ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने कहा कि इस समारोह मे जो भजन संध्या का आयोजन किया गया है वह अपने आप में सराहनीय है। सहायक अभियंता सरायमीर श्री राधेश्याम यादव एवं विजिलेंस के अवर अभियंता श्री नवनीत यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं इंजीनियर चंदन यादव को दिया। अपने सम्मान से भाव विभोर हुए इंजीनियर चंदन यादव ने कहा कि आज हमें जो सम्मान मिला है उसे हम कभी भुला नहीं सकते इसके लिए उन्होंने आयोजक मंडल के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री अनिल नारायण सिंह ने कहा कि इंजीनियर चंदन यादव एक दक्ष इंजीनियर के रूप में मैंने देखा है मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। महान संत मन्ना बाबा ने अपने मंत्रोच्चारण से सभी को आशीर्वाद दिया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें अपार खुशी हो रही है की विद्वान मुख्य अभियंता इस नन्हे से कार्यक्रम में आकर के अपने मातहतों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है जो बहुत ही सराहनीय है। समारोह कुशल संचालन श्रमिक नेता कवि पत्रकार श्री प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी ने किया।