अबकी बार 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार होंगे – जानें क्यों?

अबकी बार 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार होंगे।
आइडियल इंडिया न्यूज़
पं. सत्येंद्र तिवारी प्रयागराज
वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है। चंद्रमास 354 दिनों का होता है वही, सौर मास 365 दिनों का। दोनों में 11 दिनों का अंतर होता है। हर तीसरे साल यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है जिस वजह से 1 महीना अधिक आता है। ऐसे में अबकी बार सावन 2 महीने का होने वाला है।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु को माना जाता है। वहीं, सावन का महीना भगवान शिव जी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इस बार सावन और अधिक मास साथ में पड़ने की वजह से भगवान शिव शंकर के साथ आपको विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होगी। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त सावन के महीने में विशेष पूजा अर्चना करते हैं।
*सावन के सोमवार की तिथियां*
सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार – 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार – 28 अगस्त