*विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति*
◆ श्रीराम कथा व अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन को भी दिया गया विश्राम
आइडियल इडिया नयूज
लवकुश पांडेय कुशीनगर
कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में चौदहवें वर्ष चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया जिसमें कुशीनगर जनपद के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों व नेपाल से आये श्रद्धालु शामिल रहे। श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा व अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन को भी विश्राम दिया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यस्थापक देव नारायण शरण द्वारा यज्ञाचार्य, कथा व्यास और संकीर्तन कर रहे संतों की विदाई की गई एवं आयोजन में सहभागी बने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया।
इसके पूर्व श्रीराम कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम रावण युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मनोहारी वर्णन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कथा का प्रारम्भ यजमान मीनू पाठक द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।
इस अवसर पर विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुशीनगर किरन जायसवाल, आचार्य रामजी पांडेय, विष्णु शरण, परशुराम दास, रामजी शरण, डॉ0 डीएस तिवारी, इन्द्रासन प्रसाद संतजी, रामदयाल पटेल, राकेश जायसवाल, राजेश मद्देशिया, विजय कुमार, शिवानंद दुबे, सुरेश प्रसाद गुप्त, मंटू मद्देशिया, रुद्र प्रकाश सिंह, मणि प्रकाश यादव, निशांत सिंह, हृदयानंद तिवारी, सावित्री देवी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, ममता कश्यप, अभिषेक शुक्ल, अनमोल तिवारी, आदित्य मिश्र, अनिकेत, विवेक द्विवेदी, नीरज मिश्र आदि उपस्थित रहे।edited 11:34 PM