05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कुशीनगर जनपद में आगमन।   शुकुरुल्लाह अंसारी के 40 वे शामिल हुए।

0
IMG-20250426-WA0539

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कुशीनगर जनपद में आगमन।

शुकुरुल्लाह अंसारी के 40 वे शामिल हुए।

आइडियल इंडिया न्यूज़

लवकुश पाण्डेय कुशीनगर

शनिवार को कुशीनगर जिले के निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय शुकुरुल्लाह अंसारी के चालीसवें के मौके पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके गांव झुंगवां पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ में घिरे पार्टी अध्यक्ष ने स्वर्गीय शुकुरुल्लाह अंसारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से करीब आधे घंटे तक वार्ता कर वापस लौटे।

कुशीनगर जिले के निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष शुकुरुल्लाह अंसारी की गंभीर बीमारी के चलते विगत सवा महीने पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पर लखनऊ से लेकर आसपास के तमाम सारे सपा के दिग्गज नेता उनके जनाजे में शामिल होने उनके गांव पहुंचे थे। लेकिन किसी कारणवश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उसमे शामिल नही हो पाए थे। जिसको लेकर तमाम सारी चर्चाएं हो रही थीं कि आखिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जिलाध्यक्ष के जनाजे में क्यों नही पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें कोई सांत्वना क्यों नही दी। जिसकी सूचना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष तक प्रेषित किया और आखिरकार शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को स्वर्गीय शुकुरुल्लाह अंसारी के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed