रामनवमी में श्रीराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने ई.विवेक बरनवाल और कोषाध्यक्ष बने. नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी (गो सेवक)

रामनवमी में श्रीराम शोभा यात्रा के अध्यक्ष बने ई.विवेक बरनवाल और कोषाध्यक्ष बने. नगर अध्यक्ष राज माहेश्वरी (गो सेवक)
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र “बागी” मीरजापुर
मीरजापुर शहर के धुंधी कटरा स्थित एक सभागार में विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को आयोजित की गई। जिसमें श्रीराम शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए दायित्व का वितरण किया गया,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि इस बार श्रीराम नवमी की शोभायात्रा अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ेगी ,विहिप के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष की श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमे समिति का अध्यक्ष ई.विवेक बरनवाल , मंत्री आंनद सिंह , कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी (गो सेवक) और सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी को बनाया गया। मोटरसाइकिल जन जागरण यात्रा के प्रभारी ऋषि सिंह प्रांजल को बनाया गया। पदाधिकारियों के घोषणा के बाद उपस्थित सभी लोगो ने ॐ के उच्चारण के साथ अपनी सहमति दी।