निशा शेठ को मिला अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

निशा शेठ को मिला अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क
लुंबिनी मई 26
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में निशा शेठ सम्मानित की गई हैं ।नेपाल के लुंबिनी में आयोजित सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में निशा को सम्मानित किया गया है। देश विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने, नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्वेश्य से आयोजित किए गए इस आयोजन में निशा शेठ की काव्य रचना को प्रथम स्थान मिला है।
ऑनलाइन आयोजित किए गए इस सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत तथा तंजानिया से 156 महिला रचनाकारों की सहभागिता रही थी जिसमें से कुल 32 रचनाओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया है। निशा शेठ तंज़ानिया में रहती है , वो होम मेकर है और एक लेखिका भी हैं निशा शेठ की रचना को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
निशा को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर संस्थान अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने निशा शेठ को बधाई देते हुए कहा निशा जी की रचना में भावों और विचारों का उत्कृष्ट समावेश था ।इन्हे राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग तथा सम्मान की आवश्यकता है।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी निशा शेठ एक ख्याति प्राप्त लेखिका हैं। होम मेकर होने के साथ ही साहित्य सृजन तथा समाजसेवा में रुचि रखती हैं। इनके द्वारा लिखी पुस्तक “एहसास ए शिखा और प्यार का समंदर “प्रकाशित हुई है तथा कई साझा संकलनों में आपके लेख और कवितायें प्रकाशित हो चुकी हैं। दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं तथा वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2025 के लिए चयन किया जा चुका है।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक ख्याति प्राप्त संस्था है जिसकी पहचान विश्व के कई देशों में बन चुकी है। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजन करती आई है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं –
” विश्व की महान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश विदेश की सैकड़ों हस्तियां शामिल होंगी। “