नेपाल में सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता संपन्न

नेपाल में सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता संपन्न
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क
लुंबिनी, मई 28।
देश विदेश की महिलाओं के सम्मान में आयोजित एक बृहत कार्यक्रम नेपाल के लुंबिनी में संपन्न हुआ है। लेखन के क्षेत्र में नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से आयोजित ऑनलाइन सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत तथा तंजानिया से 153 रचनाकारों की सहभागिता रही थी। नारी शक्ति की प्रतिभा को उजागर कर उसे प्रोत्साहित करने तथा नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्वेश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत से 29 नेपाल से 2 तथा तंजनीया से 1 रचनाकार का चयन किया गया है। सभी चयनित प्रतिभाओं को ऑनलाइन ई प्रमाण पत्र भेजे गए हैं।
आयोजक संस्थान शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” संस्था वसुधेव कुटुंबकम की भावना से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आई है। संस्थान के पास अपनी पांच वर्ष की रणनीतिक योजना है जिसमें सैंकड़ों कार्यक्रम है कुछ ऑनलाइन तो कुछ ऑफलाइन। बर्ष 2025 में संस्था विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है जो एक ऐतिहासिक गौरव का आयोजन होगा। देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाए सहभागी हो सकती हैं। ”
सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर प्रतिभाओं का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभाओं में मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले से सरिता सक्सेना तथा वर्षा उपाध्याय, सिंगरौली जिले से रंजीता कुमारी पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से उषा पटेल, नारायणपुर उत्तर बस्तर जिले से ब्रजेश्वरी रावटे, धमतरी जिले से डॉ. मोनिका शर्मा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले से गायत्री नेताम, मुंगेली जिले से थानू राम साहू, कांकेर जिले से सुमा मण्डल तथा कुसुम जैन, रायपुर जिले से शुभा शुक्ला निशा। उत्तर प्रदेश राज्य के अंबेडकरनगर जिले से डॉ. तारा वर्मा स्टार तथा सरिता महिवाल, वाराणसी जिले से सुप्रभा पाठक, प्रयागराज जिले से मंजूलता नागेश, हाथरस जिले से पूनम दिक्षित, तथा रायबरेली जिले से गार्गी गुप्ता, लखनऊ जिले से अंजू रंजना । तमिलनाडु राज्य के चेन्नई शहर से प्रतिभा पाण्डेय प्रति, गुजरात राज्य के नारगोल जिले से दीपाश्री मेहर, सूरत जिले से मुक्ति राठौड़, तेलंगाना राज्य के हैदराबाद जिले से वी एन वी पद्मावती, महाराष्ट्र राज्य के अमरावती जिले से भावना मोहन विधानी, मुंबई शहर से डॉ. प्रीति प्रसाद प्रीत। बिहार राज्य के पटना जिले से डॉ. विद्या चौधरी, दिल्ली से सुमन मीना, पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता सिटी से डॉ. उषा पाण्डेय शुभांगी, राजस्थान राज्य के जयपुर जिले से डॉ. इंदिरा चौधरी, जोधपुर जिले से डॉ. संजीदा खानम शाहीन तथा उदयपुर जिले से प्रीति चौरसिया, तंजानिया से निशा सेठ, नेपाल से अनमोल गोस्वामी तथा मंजू बड़ही का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता आयोजन व्यवस्थापक चरना कौर कहती हैं –
” महिलाएं बहुत अच्छा लिख रहीं हैं, राज्य की ओर से उनकी लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहन की जरूरत है। सभी प्रांतीय सरकारों को लेखकों, कवियों तथा साहित्यकारों के लिए हरेक वर्ष बजेट निर्धारण कर लेखकों के हितार्थ कार्यक्रम करने चाहिए। ”
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक गैर सरकारी संस्था है जो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती आई है बर्ष 2025 में बडे़ बड़े आयोजन की योजना है। संस्था की वार्षिक योजना अनुसार वर्ष 2025 में 3 बडे़ आयोजन किए जायेंगे जिसे की सैकड़ों प्रतिभाओं को लाभ मिल सकेगा।
संस्था के सहयोग से विश्व में पहली बार विश्व की सबसे बड़ी साहित्यिक परिचय डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जायेगा।