मनमोहन दास महन्त नेता भाजपा का निधन

मनमोहन दास महन्त नेता भाजपा का निधन
फैजाबाद अयोध्या राजेश कपूर
आइडियल इण्डिया न्यूज।
हनुमानगढ़ी के सन्त व भाजपा नेता महन्त मनमोहनदास का मंगलवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे उनका पी०जी०आई० से इलाज चल रहा था मंगलवार को बिड़ला धर्मशाला के बगल अपने आश्रम पर अन्तिम सांस ली। उनका अन्तिम संस्कार अयोध्या स्थित शमशानधाट पर किया गया। निधन का समाचार मिलते ही हनुमानगढ़ी के सन्त महन्त तथा भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। आश्रम से लेकर घाट तक इनके अन्तिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। वे वर्ष 2000 में पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा उसके उपरान्त प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत्त राय डा० अनिल मिश्रा पूर्व सांसद लल्लूसिह महापौर मं० गरीशपति त्रिपाठी विधायक रामचन्दर यादव महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष संजीव सिंह पूर्व महापौर ऋषिकश उपाध्याय बड़ी संख्या में आइडियल इण्डिया न्यूज जिला अध्यक्ष राजेश कपूर सहित बड़ी संख्याओं में भाजपा नेताओं ने उनके आवास पर श्रद्धांजजि दी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कहा कि महन्त मनमोहन दास राष्ट्रवादी विचारधारा के एक मजबूत स्तम्भ थे उनका निधन अपूर्णीय क्षति है।
सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू भायूम के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल अभिषेक मिश्रा कमला शंकर पाण्डेय ओम प्रकाश सिंह बालकृष्ण वैश्य दीवाकर सिंह शैलेन्द्र कोरी तिलक राम मौर्या रामान्नद मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आश्रम पहुँचकर उन्हे श्रद्धाजलि दी।