05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

भगवान परशुराम जी की बरही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के कालीचौरा स्थित आवास पर मनाया गया

0
IMG-20250512-WA0511

भगवान परशुराम जी की बरही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के कालीचौरा स्थित आवास पर मनाया गया

आइडियल इंडिया न्यूज़

संजय पांडेय सरस आजमगढ़

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परशुराम सेना द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी की बरही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे के कालीचौरा स्थित आवास पर मनाया गया। इस अवसर पर विधि विधान से भगवान पर‌शुराम जी की पूजा अर्चन कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे ने कहा की भगवान परशुराम जी विष्णु के छठे अवतार थे। उनके जीवन से हमें अन्याय अत्याचार का विरोध करने की प्रेरणा मिलती है।

समाज सेविका सुनीता उपाध्याय ने कहा कि शस्त्र और शाष्त्र में निपुण भगवान परशुराम जी ने आततायीओं का वध करके समाज में सदाचार और शांति स्थापित किया।

साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय सरस ने कहा कि धनुष विद्या में पारंगत भगवान परशुराम जी से अन्याय के विरोध करने की प्रेरणा मिलती है। भगवान परशुराम जी हमेशा सत्य और न्याय का साथ रहते थे उनका जीवन न्याय प्रियता वीरता तपस्या से परिपूर्ण था ऐसे में हम भगवान परशुराम से सीख लेकर मानव जीवन को कल्याणकारी बना सकते हैं । राजेश गिरी एवं सुधीर राय ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी ने समाज में व्याप्त अनाचार को खत्म करके शांति स्थापित किया।

इस अवसर पर सुधीर राय, राजेश गिरी, विद्या दूबे,समाज सेविका सुनीता उपाध्याय,पुनीत उपाध्याय, राहुल दुबे और गुलाब आदि उपस्थित रहे।

 

भवदीय

 

(संजय दूबे)

प्रदेश अध्यक्ष

मो. 9415310227

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed