मनरेगा में बड़ा घोटालाः फर्जी हाजिरी लगाकर निकाला जा रहा पैसा, कई पंचायतों में बिना काम के भुगतान*

*मनरेगा में बड़ा घोटालाः फर्जी हाजिरी लगाकर निकाला जा रहा पैसा, कई पंचायतों में बिना काम के भुगतान*
*आइडियल इंडिया न्यूज़ सीतापुर पुनीत यादव*
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। तीन विकास खंडों की कई ग्राम पंचायतों में फर्जी तरीके से धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विकासखंड बेहटा की बेलवा गौहनीय, हजरतपुर, राम रूढ़ा और नरना पंचायतों में फर्जी हाजिरी का खेल चल रहा है। यहां वास्तविक मजदूरों की संख्या कम होने के बावजूद अधिक मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है।
विकासखंड परसेंडी की ग्राम पंचायत अंगरासी, परसेंडी और कंजा शरीफपुर में भी इसी तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। विकासखंड एलिया की ग्राम पंचायत बम्भौरा में स्थिति और भी गंभीर है। यहां मजदूर काम करते हुए मौके पर नहीं मिलते, लेकिन फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकाला जा रहा है।
सभी पंचायतों में एक समान पैटर्न देखने को मिल रहा है। वास्तविक मजदूरों की संख्या बहुत कम है, लेकिन कागजों में अधिक मजदूरों को दिखाकर धन का गबन किया जा रहा है। इस घोटाले से मनरेगा योजना का मूल उद्देश्य ही विफल हो रहा है।
क्या यह मनरेगा ब्लॉक के केअधिकारियों की साथ गांठ से चलाया जा रहा है ऐसा नहीं तो फिर मनरेगा कार्य में कार्रवाई क्यों नहीं होती