06/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री से रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में ब्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने  मुलाकात की 

0
IMG-20230523-WA0076

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री से रविन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में ब्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने  मुलाकात की

आईडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र “बागी” मीरजापुर

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में 21 मई को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिलकर नगर में व्यापारियों एवं जन सामान्य की समस्याओं को लेकर गहन चर्चा किया , उन्होंने  व्यापार  संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए रविन्द्र जायसवाल को पुनः प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए नगर की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया , प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जायसवाल के साथ संगठन के वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल, मीरजापुर जिलाध्यक्ष उदय चन्द गुप्ता,अक्षय गुप्ता अधिवक्ता हाईकोर्ट ,नरेंद कुमार उपस्थित रहे।

प्रदेश में ब्यापारियों की आवाज बन रहा है राष्ट्रीय जन उद्योग ब्यापार संगठन :-

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में उनके साथ पूरे प्रदेश में ब्यापारियों की समस्या को लेकर संगठन के प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जायसवाल ने लगातार संघर्ष किया है जहाँ बाकी ब्यापारी संगठन केवल कागजो पर चल रहे है वही यह संगठन बहुत तेजी से ब्यापारियों के बीच मे पैठ बना रहा है बड़े ब्यापारीयो के साथ ही , पटरी पर अपनी दुकान लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे छोटे ब्यापारियों के साथ भी संगठन के लोग लगे रहते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed