14/10/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

लखनऊ काव्य महाकुम्भ 19 जनवरी 2025, रविवार को पूर्वाह्न् -11बजे से कृष्णानगर, लखनऊ में –

0
IMG-20250112-WA0549

लखनऊ काव्य महाकुम्भ 19 जनवरी 2025, रविवार को पूर्वाह्न् -11बजे से कृष्णानगर, लखनऊ में –

आइडियल इंडिया न्यूज़

हरिकृष्ण गुप्ता लखनऊ

 

अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् द्वारा लखनऊ काव्य महाकुम्भ एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विशेष मानद/मानद सम्मान समारोह का आयोजन पडरौना, कुशीनगर के प्रख्यात कवि – डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् के अध्यक्षता में सूचना विभाग उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर दिनेश सहगल मुख्य अतिथि,

 

 

भारत गौरव सम्मान प्राप्त, फिल्म अभिनेत्री एवं राष्ट्रीय स्तर की उदघोषिका डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं साहित्यिक रचनाकार डा. विश्वंभर दयाल अवस्थी- बुलन्दशहर, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्र अतिविशिष्ट अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति में निराला शब्द संवाद मंच पड़रौना, कुशीनगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, लखनऊ की डॉ.अनीता सहगल वसुंधरा एवं अम्बेडकर नगर के प्रख्यात कवि, शिक्षाविद् एवं साहित्यिक मंच संचालक डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु की साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन के उपरांत काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल के स्वागत संरक्षण में कुलसचिव कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन , संचालन एवं डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु के सह संचालन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विद्या -वाचस्पति, विद्या -सागर, हिन्दी साहित्य शिरोमणि, उत्तर प्रदेश गौरव, आयुर्वेद विद्या -वाचस्पति,योग शिरोमणि आदि सम्मान भेंट करके विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित किया जायेगा। आर्या पब्लिकेशन के प्रबंध निदेशक सर्वेश पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में पुस्तक प्रदर्शनी एवं साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन।

लखनऊ काव्य महाकुम्भ का आयोजन 19 जनवरी 2025, रविवार को, पूर्वाह्न् -11बजे से एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनेहरा नहरिया, विजय नगर पुलिस चौकी के निकट, कृष्णा नगर, लखनऊ के प्रबंधक देहदानी रामानन्द सैनी एडवोकेट के स्वागत संरक्षण में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष कवि नन्दलालमणि त्रिपाठी पीताम्बर एवं महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष प्रख्यात कवयित्री एवं भजन गायिका अनीता मिश्रा के दिशा-निर्देशन में कुशीनगर की कवयित्री माधुरी मधु द्वारा मां सरस्वती के वन्दना के पश्चात् अनीता मिश्रा द्वारा शक्ति वन्दना, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक-गाजीपुर द्वारा स्वागत गान के पश्चात् लखनऊ की कवयित्री कल्पना भदौरिया, डॉ.मधुसूदन पाण्डेय पड़रौना, लखनऊ के कवि गिरिराज शर्मा -ठेठ मलिहाबादी द्वारा हास्य ठहाका,डॉ.पारसनाथ श्रीवास्तव- लखनऊ,सुनीता श्रीवास्तव- सुल्तानपुर, अंजलि श्रीवास्तव -सीतापुर, डॉ.अवध बिहारी अवध- सोनभद्र,सुनीता चतुर्वेदी- सुधा- लखनऊ, डॉ.तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु- अम्बेडकर नगर, डॉ .हरिनाथ शुक्ल हरि – सुल्तानपुर,अमित शर्मा – प्रयागराज, हास्य कवि अनुज प्रताप सिंह – रायबरेली, डा . विश्वंभर दयाल अवस्थी – बुलन्दशहर,आयुष यादव – लखनऊ,आकाश मिश्रा – बक्सर, सनोज मिश्रा – बाराबंकी, नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर – गोरखपुर,सुखमंगल सिंह मंगल – अवध सहित अनेकों रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ के उपरांत मुख्य अतिथि दिनेश सहगल, आयोजन अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् द्वारा काव्य पाठ एवं अध्यक्षीय संबोधन किया जाएगा। स्वागत संबोधन सर्वेश पाण्डेय धन्यवाद आभार काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल एवं प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर संयुक्त रूप से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed