लोक जन सेवा फाउंडेशन संस्था द्वारा नवरात्रि सप्तमी के दिन जौनपुर शहर में लगाया पेयजल का स्टाल

लोक जन सेवा फाउंडेशन संस्था द्वारा नवरात्रि सप्तमी के दिन जौनपुर शहर में लगाया पेयजल का स्टाल
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर
जौनपुर।लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने नवरात्रि पर्व की सप्तमी के अवसर पर जौनपुर के चहारसू चौराहा पर भक्तों की सेवा हेतु एक विशेष स्टाल लगाया। इस स्टाल पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण, शीतल जल व आवश्यक सहयोग की सुविधा उपलब्ध कराई गई सौभाग्य से शहर के मधारे टोला के सरस्वती ज्ञान संस्था के पदाधिकारी द्वारा संस्था का 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती 50 वां वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में देवी रूप नौ कन्या का शोभायात्रा निकाली गई जिस पर लोक जन सेवा फाउंडेशन संस्था के द्वारा पुष्प वर्षा कर नौ देवियों का स्वागत किया गया जिसमें नौ देवियों के रूप में कन्याओं को भी प्रसाद जल वितरण कर जयकारों का उद्घोष किया गया इससे वातावरण गुंजायमान हो गया संस्था के कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने मिलकर आगंतुकों की सेवा की और सहयोग का वातावरण बनाया।
संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भाग लेना संस्था का दायित्व है। लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना, शिक्षा का प्रसार करना, महिलाओं व बच्चों के उत्थान हेतु कार्य करना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिलाना, स्वास्थ्य सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाना तथा सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाना है।
संस्था समय-समय पर जागरूकता अभियान, शिक्षा सहयोग, गरीब बच्चों की मदद, प्राकृतिक आपदा में राहत कार्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इस कार्यक्रम में संस्था संयोजक निशार अहमद ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश निषाद ,महामंत्री राजा अग्रहरि , कोषाध्यक्ष हर्ष वर्मा , संस्था उपाध्यक्ष द्वारिकेश अग्रहरि ,संस्था के नगर अध्यक्ष संतोष अग्रहरि के साथ अन्य पदाधिकारी ने लोगो की सेवा करने में लगे रहे
स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।