14/10/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की सक्रियता

0
IMG_20251003_193828_193

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के तहत थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की सक्रियता

जनता का भरोसा बने – लोकप्रिय थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह

आइडियल इंडिया न्यूज़

सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़

 

बरदह थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने विशेष पहल की। इस दौरान वे अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ प्रतिमा स्थल पर और पिंक बूथ बड़गहन पर

महिलाओं को जागरूक किया

थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने वहां मौजूद महिलाओं व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला और बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या उत्पीड़न की घटना पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बरदह थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह आज जनता के बीच एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और जनता से जुड़ाव के कारण उन्होंने कम समय में ही क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed