30/10/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नवनिर्मित पुलिस चौकी, आवास व पिंक बूथ का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने किया

0
IMG-20251031-WA0001

बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नवनिर्मित पुलिस चौकी, आवास व पिंक बूथ का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने किया

आइडियल इंडिया न्यूज़

सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा पुलिस चौकी का और दुबरा पुलिस बूथ का दिनांक 30 अक्टूबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने निर्मित पुलिस चौकी ठेकमा, तथा, पुलिस बूथ दुबरा, नवनिर्मित कार्यालय आवास, आदर्श भोजनालय, का फीता काटकर उद्घाटन किया! साथ ही क्षेत्र में स्थापित पहले भी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन पुलिस बूथ और पिंक बूथ का भी उद्घाटन पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा द्वारा किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि, पुलिस चौकी व पुलिस बूथ के नवनिर्माण में किए गए जन सहयोग के लिए क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देते हु ये भी कहा कि पुलिस चौकी, पुलिस बूथ, का उद्देश्य जनता की सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करना और घटनास्थल पर पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना है, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, व थानाध्यक्ष द्वारा चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमे विभिन्न प्रकार के फलदायक, फूलदार व अन्य छाया वाले पेड़, पौधे का रोपण किया गया, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और आम जनता को सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि “पुलिस और जनता एक-दूसरे के पूरक हैं, और हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ जनता का भरोसा और मजबूत हो।”उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह। क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह। चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल। दरोगा उमेश यादव। लेखपाल कुशमेंद्र सिंह। दरोगा अंबुज रही। कांस्टेबल पंकज यादव। कांस्टेबल दुर्गेश राय। अजीत कुशवाहा मुंशी। मनीष सिंह दरोगा। विहंगल दीवान। सहित कई पुलिस अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed