सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत
सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत
आइडियल इंडिया न्यूज़
प्रशांत शुक्ला अयोध्या
अयोध्या क्षेत्र के विक्रमादित्य नगर वार्ड में सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है! इसके मुख्य अतिथि विशाल सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा एवं प्रभारी शीतला प्रसाद जी पांडे का स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया! इसी क्रम में धर्मेंद्र मिश्रा गणेश भाजपा युवा मोर्चा, शुभम कृष्ण चौबे मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा तथा चंदन कसेरा मंडल मंत्री भाजपा ने मुख्य अतिथि को श्री राम नाम पट्टिका पहना कर विशेष स्वागत किया! मुख्य अतिथि एवं प्रभारी तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाने का भी संकल्प लिया गया एवं कार्य रूप में परिणित करने का कार्य किया गया!