14/10/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या:* *6 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सेना की तैयारी कर रहा था,*

0
IMG-20250209-WA0542

*अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या:*

*6 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सेना की तैयारी कर रहा था,*

आइडियल इंडिया न्यूज़

राजेश कपूर अयोध्या

*अयोध्या:* अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेना की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव छह टुकड़ों में मिला। हाथ-पैर, गर्दन और धड़ अलग-अलग थे। युवक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने के लिए उठे। उनकी नजर चारपाई के नीचे बह रहे खून पर पड़ी। साथ ही हैरानी की बात यह है कि शव के छह टुकड़े घर से महज 250 मीटर दूर, कोतवाली के पास ही मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिनेश के परिवार ने इस हत्या का आरोप परिवार के ही दूसरे बेटे पर लगाया है। उनका कहना है कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। सुबह पिता रोते-रोते बेहोश हो गए। घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया। बहन भी रो-रोकर बेसुध हो गई। वह बार-बार कह रही थी- भइया, कहां चले गए?

मृतक का नाम दिनेश कुमार वर्मा था। दिनेश माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था। उसके पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं। इससे परिवार का खर्च चलता है। घरवालों ने बताया कि दिनेश बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वह बीएसएफ में जाने की तैयारी कर रहा था। दिनेश ने हाईस्कूल भारती इंटर कॉलेज से, इंटरमीडिएट शिक्षा दीक्षा खजुरहट से और बीए की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से की थी।

युवक के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया- कल आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए थे, जिससे लाइट कट गई थी। रात करीब 10 बजे मैं दुकान से घर आया तो बेटे ने कहा- पापा, बहुत गर्मी लग रही है। जेनरेटर मंगवा दो। मैंने भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया। इसके बाद सभी लोगों ने खाना खाया। एक बेटा खेत में सिंचाई करने गया था। सभी लोग घर के बाहर अलग-अलग जगह सो गए। बेटा छप्पर के पास जाकर चारपाई पर सो गया।

रात करीब एक बजे मैं उठा तो सोचा कि जेनरेटर में पानी डाल दूं। तभी बेटी भी उठकर आई। बोली- पड़ोसी के घर तीन लोग दिख रहे हैं। मैंने कहा- हो सकता है, उनके यहां मेहमान आए हों। फिर मैं बंबे (हैंडपंप) पर हाथ धोने गया।

तभी मेरी नजर चारपाई के पास पड़ी। देखा तो खून बह रहा था। फिर बेटे के पास गया। उसकी लाश देखकर मैं चीख पड़ा। मेरी चीख सुनकर घरवाले आ गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

SP देहात बलवंत ने बताया– शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है कि जमीन की रंजिश में सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी। चाचा की पत्नी और पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा ने साजिश रचकर पूरी घटना को अंजाम दिलवाया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed