22/08/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधानाचार्य की मौत,

0

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधानाचार्य की मौत,

इंदारा।

आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज अहमद मऊ

कोपागंज थाना क्षेत्र के गौरी शंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास शनिवार की सुबह इंदारा गांव निवासी 58 वर्षीय चन्द्रबली यादव की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। उसका शव गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी स्थित एक बालिका विद्यालय के पास मिला। घटना की जानकारी जब स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
कोपागंज थाना के गौरी शंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास शनिवार की सुबह 6 बजे इंदारा गांव के अहीरपुरा निवासी 58 वर्षीय चन्द्रबली यादव पुत्र स्व छोटू यादव की संदिग्ध परिस्थिति शव मिला। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह टहलते हुए एक व्यक्ति पर किसी की नजर पड़ी। कुछ लोग जब बालिका विद्यालय की तरफ गए तो एक व्यक्ति को जमीन पर गिरा हुआ देखा। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। लोगों ने अन्य लोगों को जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय के पास भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना जानकारी स्वजनों को हुई तो वे लोग मौके पर पहुंच गए। घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आस पड़ोस की लोग मृतक के स्वजनों का ढांढ़स बंधा रहे थे। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार को एक निमंत्रण गए थे बोले थे कि हम सुबह को आएंगे लेकिन सुबह को घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर शव मिला। मृतक की पत्नी का 3 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक चंदबली यादव के तीन पुत्र हैं सत्य प्रकाश यादव प्राथमिक विद्यालय में टीचर है वही दूसरे पुत्र प्रदीप यादव भी टीचर व तीसरे पुत्र संजीव यादव स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्ती धाम ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी थाने पर नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed