महिला संगठन कृष्णिका ने गौ भंडारा का किया आयोजन

महिला संगठन कृष्णिका ने गौ भंडारा का किया आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र “बागी” मीरजापुर
मीरजापुर जिले के मात्र 15 महिलाओं के द्वारा सेवा का भाव लिए आज से 25 वर्ष पूर्व एक समाजसेवी संस्था का निर्माण किया गया और भगवान कृष्ण के नाम पर उसका नाम “कृष्णिका” रखा गया , शुरुआत में यह संस्था गरीब बच्चो की सेवा का काम करती थी आज 16 मार्च को इस संस्था के निर्माण का 25 वर्ष पूर्ण हुआ जिसे नए अंदाज में मनाने के लिए टांडा फॉल में नगरपालिका के द्वारा संचालित कान्हा गौसाला में महिला संगठन कृष्णिका की पदाधिकारियों ने विशाल गौ भंडारा का आयोजन किया और वहा की सभी गायों , गो वंशो को हरा चारा, गुड़ खिलाया ,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रितु , सुनीता, अनजानी, विनती, कीर्ति, सुमन, ममता, शोभा, नीतू,रही शामिल रही ,इन्होंने मीरजापुर वासियो से आग्रह किया कि वह गौशालाओ में जाकर सेवा कार्य अवश्य करें।