मानस साधकों के लिए सरल प्रश्नोत्तरी
मानस साधकों के लिए सरल प्रश्नोत्तरी ।
आइडियल इंडिया न्यूज.
लवकुश पांडेय कुशीनगर.
प्रश्न -1-सबसे बडभागी पुत्र कौन है।।
उत्तर – सुनु जननी सोइ सुत बडभागी ।जो पितु मातु बचन अनुरागी ।। जो पुत्र माता पिता के वचन मे दृढ अनुराग रखता है।।
प्रश्र 2-सबसे बडा अधम कौन ।।
उत्तर -पर पीड़ासम नहि अधमाई।। परपीडा देने वाला सबसे अधम है।।
प्रश्न 3- सबसे बड़ा बीर कौन।।
उत्तर -महा अजय संसार रिपु जीति सकै सोइ बीर।।अजेय संसार और उसके काम क्रोधादिक सेना को जो जीत ले।।
प्रश्न -4- जीव का सच्चा स्वार्थ क्या है ।।
उत्तर ।।स्वारथ साथ च जीव कहुं एहा।।मन क्रम वचन राम पद नेहा ।।।मन वचन कर्म से राम चरण मे प्रेम करना ही सबसे बड़ा स्वार्थ है।।
प्रश्न -5- सबसे बडां परमार्थ क्या है।।
उत्तर – सखा परम परमारथ एहू ।।मन क्रम बचन राम पद नेहू।।मन वचन कर्म से राम चरण मे प्रेम करना ही सबसे बड़ा परमार्थ भी है।।
प्रश्न -6 -सबसे बड़ा पुन्य क्या है ।
उत्तर – पुन्य एक जग महुं नहिं दूजा।।मन क्रम बचन विप्र पद पूजा ।।मन वचन कर्म से विप्र पद पूजा ही सर्वश्रेष्ठ पुण्य है।।
प्रश्न -7- सबसे बड़ा पाप क्या है।।
उत्तर -नहि असत्य सम पातक पुंजा ।।गिरि सम होहिं कि कोटिक गुंजा।।असत्य से बड़ा कोई पाप नही है।।
प्रश्न -8 -पत्थर ह्रदय कौन।।
जे हरि कथा न करहिं रति तिनके हिय पाषाण ।।जो भगवान की कथा से प्रेम नही करते।।
प्रश्न -9 -सबसे बड़ा दान क्या है ।
उत्तर – पशु सुरधेनु कलप तरु रूखा ।।अन्न दान अरु रस पीयूषा।।अन्न दान सर्वश्रेष्ठ दान है।।
प्रश्न -10- सबसे बड़ा लाभ क्या।
उत्तर -सुनु मतिमंद लोक वैकुण्ठा।।लाभ कि रघुपति भगति अकुंठा।।कुंठा रहित भगवद् भक्ति ही सबसे बड़ा लाभ है।।
प्रश्न – सबसे बड़ी हानि क्या है।।
उत्तर – हानि कि जग एहि सम किछु भाई।भजिय न रामहिं नर तनु पाई।।मानव शरीर पाकर भगवद् भजन न करना सबसे बड़ी हानि है।।
यह प्रश्नोत्तरी मानस के साधक विद्यार्थियों के लिए है ।।