राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वी.एन. द्विवेदी को विंध्याचल मण्डल पद से हटायाऔ

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वी.एन. द्विवेदी को विंध्याचल मण्डल पद से हटाया
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरोडेस्क :- मिर्जापुर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मिर्जापुर शाखा के जिलाध्यक्ष नारायणजी दुबे ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बिगत 9 जनवरी 2022 को वी.एन. द्विवेदी विपणन निरीक्षक, जनपद सोनभद्र को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का विंध्याचल मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था उनसे यह अपेक्षा थी कि वह अपने मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संगठन को मजबूत करेंगे एवं संयुक्त परिषद के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाएंगे।
संज्ञान में आया है कि 12 जुलाई से 19 जुलाई 2022 तक यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर ऑफीसर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम चलाया गया था। विदित रहे कि फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्षा रेनू मिश्रा ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्धता वापस ले ली है। उक्त संगठन की संयुक्त परिषद से संबद्धता निरस्त करते हुए बाहर कर दिया गया है ,वी.एन. द्विवेदी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के सिद्धांतों एवं संविधान का उल्लंघन करते हुए यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के आंदोलन के दौरान और न केवल बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अपितु, अमर्यादित, असंसदीय भाषा का प्रयोग एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत आचरण भी किया। यह सब कार्य उन्होंने संयुक्त परिषद को संज्ञान में लिए बिना ही किया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने वी एन द्विवेदी के आचरण को संयुक्त परिषद के संविधान के विपरीत एवं पदाधिकारियों के आचरण के सर्वथा विपरीत पाया है वरिष्ठ पदाधिकारियों के परामर्श से वी.एन. द्विवेदी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष पद एवं जनपद सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटाए जाने का निर्णय लिया गया है और इसकी सूचना अपर मुख्य सचिव कार्मिक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ व प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ सहित सभी जिम्मेदार लोगों को भेज दी गयी है ।