भारत जोड़ो यात्रा : विधायक सुरेंद्र सिंह बोले-गांधी परिवार से हमारे तीन पीढ़ियों के संबंध
भारत जोड़ो यात्रा : विधायक सुरेंद्र सिंह बोले-गांधी परिवार से हमारे तीन पीढ़ियों के संबंध 1971 में तीन दिन ठाकुर परिवार के घर रुकी थीं इंदिरा गांधी
भारत जोड़ो यात्रा : विधायक सुरेंद्र सिंह बोले-गांधी परिवार से हमारे तीन पीढ़ियों के संबंध
बुरहानपुर उदय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 20 तारिख को जिले के ग्राम बोदर्ली में प्रवेश करेगी। इसके लिए कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है। वैसे तो राहुल गांधी पहली बार बुरहानपुर का दौरा कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले गांधी परिवार यहां पर आ चुका है। बुरहानपुर विधायक तार सुरेंद्र सिंह ने बताया पूर्व मंगर लेडी इंदिरा गांधी 1972 के लोकसभा उपचुनाव के दौरान बुरहानपुर आई थी। वे 3 दिन तक ठाकुर परिवार के साथ मोमिनपुरा स्थित घर में ठहरी थी। उन्होंने स्व. ठाकुर शिवकुमारसिंह के लिए तीन दिन प्रचार किया था। जबकि 1980 के आम चुनाव में भी ठा.शिवकुमारसिंह के लिए प्रचार करने बुरहानपुर आई थी। वे तब डेढ़ दिन रुकी थी। विधायक ने बताया 1990 में राजीव गांधी ने ठाकुर महेंद्रसिंह को लोकसभा का टिकट दिया था। सन 2000 में सोनिया गांधी बुरहानपुर आई और शुगर फैक्ट्री किसान सम्मेलन को संबोधित किया था। अब राहुल जी यहां आ रहे हैं। गांधी परिवार के साथ तीन पीढ़ी के संबंध है।
बोदर्ली में दो रात, एक दिन रूकेंगे गांधी
विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने बताया 20 तारीख की शाम 7.30 से 8 बजे राहुल गांधी जलगांव जामोद से ग्राम बोदली आएंगे। यहां पर रात रूकेंगे 21 नवंबर को उनका स्वास्थ्य परिक्षण होगा, पूरा दिन विश्राम यहीं पर 22 तारीख की सुबह 9 बजे के करीब बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को माला पहनाकर पदयात्रा शुरू होगी। दर्यापुर में टी ब्रेक होगा। 1.30 बजे के करीब सेंट जेवियर्स स्कूल के पास लंच ब्रेक है, यहां भोजन कर स्थानीय लोगों से 2-3 घंटे मिलेंगे, चर्चा करेंगे। शाम 4 बजे यात्रा शुरू होगी। ताप्ती पुल से होते हुए शिकारपुरा, बस स्टैंड, ठाकुर नवलसिंह पेट्रोल पंप के सामने से होते हुए शाम 7.50 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में आमसभा होगी ये नवल नगर झिरी के शुगर फॅक्टरी के कैंप में रात रूकेंगे 23 की सुबह यात्रा शुरू होगी।
कार में यात्रा का लुक
बुधवार को भोपाल से बुरहानपुर पहुंचे विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने निवास पर यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की सभी को जिम्मेदारियां साँपी ठा. सुरेंद्रसिंह ने कहा राहुलजी के साथ बुरहानपुर में लाख से अधिक लोग पैदल चलेंगे। लोगों में उत्साह है। बुरहानपुर में 12 तारीख को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं। यहां पर दिग्विजयसिंह भी आएंगे।