राष्ट्रीय सम्मेलन 13 मार्च से:देशभर के महापौर को जिले की संस्कृति की देंगे जानकारी
*राष्ट्रीय सम्मेलन 13 मार्च से:देशभर के महापौर को जिले की संस्कृति की देंगे जानकारी*
आइडियल इंडिया न्यूज
रूपेश वर्मा
बुरहानपुर
सम्मेलन को लेकर शहर के सौंदर्यीकरण की तैयारी चल रही है।
13 मार्च को शहर में देशभर से आए महापौर एकत्रित होने वाले है। अखिल भारतीय महापौर परिषद का 52वां राष्ट्रीय सम्मेलन 13 मार्च से यहां शुरू हाेगा। इस दौरान सभी को स्थानीय संस्कृति, व्यंजन, व्यवसाय-व्यापार और पर्यटन की जानकारी देने के लिए विशेष पहल की जा रही है। सम्मेलन में आए महापौर और प्रतिनिधियों को स्थानीय व्यंजन परोसा जाएगा। वहीं सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी भी देंगे।
12 मार्च की शाम से ही महापौर यहां आने लगेंगे। इसमें जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के महापौर आने वाले है। पूर्व महापौर अतुल पटेल ने बताया यह पहला मौका है जब अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन किसी बड़े शहर में ना होते हुए बुरहानपुर जैसे शहर में हो रहा है। इसके लिए तैयारी भी इसी स्तर पर हो रही है। हमारा प्रयास है कि देशभर से आने वाले महापौर को हमारी संस्कृति, लोक कला, व्यापार, व्यवसाय, व्यंजन के साथ पर्यटन महत्व को बताएंगे। दो दिन के सम्मेलन में भोजन में स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया जाएगा।
स्थानीय संस्कृति और इतिहास की जानकारी देने के साथ 13 मार्च की रात और 14 मार्च को महापौर को पर्यटन स्थलों पर ले जाया भी जाएगा, जिससे वह खूद इसे देखकर समझ सके। केला और कपड़ा हमारा मुख्य उत्पाद है। इसे बढ़ावा तभी मिलेगा, जब देशभर के लोग इसे जान सकेंगे। इसलिए केला और कपड़ा उद्योग के बारे में जानकारी देने के साथ यह प्रयास करेंगे कि स्वागत और भेज में जो दे रहे है, उसमें इन वस्तुओं की झलक दिख सके। सम्मेलन में देशभर के नगरों की विकास के साथ निकास संचालन की स्थिति और उनके बेहतर संचालन के लिए क्या बदलाव हो सकते है। इस पर भी चर्चा होगी।
शहर में चल रही तैयारी
दो दिन बाद सम्मेलन शुरू होने वाला है। इसके लिए निगम की तैयारियां तेज हो गई है। शहर की सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई के साथ डिवाइडर को रंगा जा रहा है। वहीं शहर के मुख्य चौराहों खासकर शनवारा, राजपुरा में लगी सैल्फी वाल को नए सिरे से बदला जा रहा है। जिससे यह आकर्षक दिख सके।