14/10/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

प्रेम विवाह के बाद पत्नी को रखने से किया इंकार

0
IMG-20250209-WA0528

*प्रेम विवाह के बाद पत्नी को रखने से किया इंकार,*

आइडियल इंडिया न्यूज़

डा आर पी विश्वकर्मा जौनपुर

 

*जौनपुर।* जफराबाद थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक व एक युवती ने डेढ़ महीने पूर्व प्रेम विवाह किया था। प्रेमी ने अचानक प्रेमिका को रखने से इंकार कर दिया।

प्रेमिका की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी तथा उसके परिवार को थाने बुलवाया। उक्त गांव की दलित बस्ती निवासी 21 वर्षीय विकास कुमार पुत्र जीत बहादुर का अपने गांव के ही अमन कुमारी पुत्री संतोष कुमार से प्रेम सम्बन्ध हो गया था। युवती के परिवार के लोगों ने उसे चन्दवक थाना क्षेत्र में स्थित उसकी ननिहाल में भेज दिया। उसके बावजूद दोनो का मिलना कम नही हुआ। लगभग डेढ़ माह पूर्व दोनो ने भागकर शादी कर लिया।लड़की के ननिहाल के लोगों ने चन्दवक थाने में घटना की तहरीर दिया। पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को पकड़कर थाने ले आयी। थाने में सुलह समझौते के बाद दोनो ने केराकत के एक मंदिर में शादी किया। शादी के बाद प्रेमी पत्नी के साथ गांव आया।वहां कुछ दिन रहने के बाद पत्नी के साथ मुंबई चला गया। वहां जाकर दोनों में विवाद होने लगा। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उसके मामा के पास दिल्ली भेज दिया। वहां से वह घर आ गयी। घर आकर काफी बवाल हुआ। उसे प्रेमी तथा उसके परिजन रखना ही नही चाहते थे। उसके बाद थाने में दोनो पक्षों में पंचायत हुई।उसके बाद प्रेमी तथा उसके परिजन प्रेमिका को घर लिवा गए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed