05/07/2025
10022403281002240178Picsart_25-05-23_23-23-40-978Picsart_25-05-12_18-07-06-196

17 वर्ष पुराने 2006 के देह व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को शिकारपुरा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

0

*17 वर्ष पुराने 2006 के देह व्यापार के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को शिकारपुरा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

तलेड़ा जिला बूंदी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

*आइडियल इंडिया न्यूज-

वाहिद अली बुरहानपुर मध्यप्रदेश:*

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वर्षो पुराने स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 17 वर्ष पुराने वर्ष 2006 के देह व्यापार से संबंधी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर तामीली हेतु राजस्थान रवाना किया गया था। दिनांक 16.02.2023 को टीम द्वारा स्थाई वारंटी *(1)साधु सिंह पिता धर्म सिंह तथा (2) बिंदिया बाई पिता धर्म सिंह दोनो निवासी बोरवाड़ी बुरहानपुर स्थाई निवासी रामनगर राजस्थान* को तलेड़ा जिला बूंदी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जिन्हे आज न्यायालय पेश किया गया। वारंटियों की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी गिरवर सिंह जलोदिया, सउनि महफूज अली, प्रआर राजेश बामनिया, आर. शादाब अली का सराहनीय कार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed